सेरेना इंडियन वेल्स टूर्नामेंट के चौथे दौर में

Monday, Mar 14, 2016 - 10:49 AM (IST)

इंडियन वेल्स: दुनिया की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने यूलिया पुतिनत्सेवा को 7-6, 6-0 से हराकर इंडियन वेल्स डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट के चौथे दौर में प्रवेश कर लिया। 2 बार की इंडियन वेल्स चैम्पियन सेरेना यहां 15 साल से खिताब नहीं जीत सकी है। अब उसका सामना कैटरीना बोंडारेंको से होगा जिसने लेसिया सुरेंको को 3-6, 6-4, 7-6 से हराया।  

 
 
अन्य मुकाबलों में दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी एग्निएस्का रेडवांस्का ने रोमानिया की मोनिका निकोलेस्कू को 6-2, 6-1 से मात दी। पुरूष वर्ग में जापान के केइ निशिकोरि ने कजाखस्तान के मिखाइल कुकुश्किन को 6-3, 6-3 से हराया। वहीं जो विलफ्राइड सोंगा ने अपने हमवतन विंसेंट मिलोट को 7-5, 6-1 से हराया। 
Advertising