सानिया शीर्ष पर, बोपन्ना एक पायदान खिसके

punjabkesari.in Monday, Oct 10, 2016 - 07:32 PM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने डब्ल्यूटीए की ताजा विश्व रैंकिंग में युगल में अपनी नंबर एक पोजीशन अधिक मजबूत कर ली है जबकि एटीपी पुरुष युगल में रोहन बोपन्ना एक पायदान नीचे 19वें नंबर पर खिसक गए हैं। सानिया के 8885 अंक हैं और वह नंबर दो पर काबिज अपनी पूर्व साथी स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिगिंस से 325 अंक आगे हैं।

हिंगिस 8560 अंकों के साथ फिर से शिखर पर पहुंचने की कवायद में लगी हैं। एटीपी युगल रैंकिंग में रोहन बोपन्ना अब भी भारतीयों में शीर्ष पर हैं लेकिन वह एक पायदान नीचे 19वें स्थान पर खिसक गए हैं। लिएंडर पेस एक पायदान उपर 59वें स्थान पर हैं। भारतीयों में उनके बाद दिविज शरण ( 68) अैर पुरव राजा (72) भी शीर्ष 100 में शामिल हैं।

एकल रैंकिंग में साकेत मयनेनी भारतीय खिलाडिय़ों में नंबर एक बने हुए हैं। वह आेवरआल 154वें स्थान पर हैं और वह इस बार एक पायदान आगे बढ़े हैं। रामकुमार रामनाथन 228वें जबकि युकी भांबरी 283वें स्थान पर हैं। सुमित नागल ने 63 अंकों की लंबी छलांग लगाई है और वह 350वें स्थान पर पहुंच गए हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News