युकी और बोपन्ना रैंकिंग में खिसके

punjabkesari.in Monday, Feb 29, 2016 - 05:30 PM (IST)

नई दिल्ली: भारत के चोटी के एकल खिलाड़ी युकी भांबरी और युगल विशेषज्ञ रोहन बोपन्ना देश के अधिकतर टेनिस खिलाडिय़ों को एटीपी की ताजा विश्व रैंकिंग में नुकसान हुआ है। युकी आज जारी विश्व रैंकिंग में एकल में 4 पायदान नीचे 111वें स्थान पर खिसक गए हैं। उनके बाद साकेत मयनेनी का नंबर आता है जो 2 पायदान आगे बढ़कर 156वें स्थान पर पहुंचने में सफल रहे।

 
 
रामकुमार रामनाथन हालांकि 7 पायदान नीचे 220वें स्थान पर फिसल गए जबकि सोमदेव देववर्मन पहले की तरह 279वें स्थान पर बने हुए हैं। युगल रैंकिंग में देश के चोटी के खिलाफ बोपन्ना एक पायदान नीचे 9वें स्थान पर खिसक गए हैं। अनुभवी लिएंडर पेस की रैकिंग में गिरावट जारी है। उन्हें 3 पायदान का नुकसान हुआ है और अब वह 60वें स्थान पर पहुंच गए हैं। 
 
 
 
युकी को हालांकि युगल रैंकिंग में एक पायदान का फायदा हुआ है और वह 197वें नंबर पर काबिज हो गए हैं।  उधर डब्ल्यूटीए की युगल रैंकिंग में सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस पहले की तरह शीर्ष पर बनी हुई हैं। इन दोनों के समान 12925 अंक हैं।  

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News