ओलिंपिक में साइना को पांचवीं, सिंधू को नौवीं वरीयता

punjabkesari.in Wednesday, Jul 27, 2016 - 12:21 PM (IST)

नई दिल्ली: भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को रियो डि जनेरियो में पांच से 21 अगस्त तक होने वाले आगामी  ओलिंपिक खेलों में 5वीं वरीयता दी गई है जबकि उनकी हमवतन पीवी सिंधू को नौवीं वरीयता मिली है। 
 
भारतीय बैडमिंटन संघ ने आज ट्वीट करके बताया कि साइना को महिला एकल में ग्रुप ‘जी’ में रखा गया है। सिंधू को ग्रुप ‘एम’ में जगह मिली है।  पुरूष एकल में किदांबी श्रीकांत को ग्रुप ‘एच’ में जगह मिली है और उनकी वरीयता नौवीं है।  ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की महिला युगल जोड़ी को ग्रुप ‘ए’ में रखा गया है जबकि मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की पुरूष युगल जोड़ी को ग्रुप ‘डी’ में जगह मिली है।  मलेशिया के ली चोंग वेई को पुरूष एकल जबकि स्पेन की कैरोलिना मारिन को महिला एकल में शीर्ष वरीयता मिली है। 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News