प्रसिद्ध कुचिपुड़ी नृत्यांगना शोभा नायडू का निधन
punjabkesari.in Wednesday, Oct 14, 2020 - 03:48 PM (IST)

हैदराबाद, 14 अक्टूबर (भाषा) पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध कुचिपुड़ी नृत्यांगना शोभा नायडू का मंगलवार देर रात को निधन हो गया।
उनके करीबी सूत्रों ने बताया कि एक निजी अस्पताल में भर्ती नायडू ने मंगलवार रात एक बजे अंतिम सांस ली।
नायडू की प्रमुख उपलब्धियों में विप्रनारायण, कल्याण श्रीनिवासम और अन्य बैले (नृत्य-नटिकाओं) की कोरियोग्राफी और उनमें नृत्य तथा अभिनय करना था। इनमें नायडू ने सत्यभामा, देवदेवकी, पद्मावती, मोहिनी, साईबाबा और देवी पार्चती की मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं। उनकी प्रस्तुतियों की सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में प्रशंसा हुई हैं उन्होंने अमेरिका और ब्रिटेन सहित कई देशों में अपनी प्रस्तुति दी है।
उन्होंने अपने जीवनकाल में भारत और विदेशों के तमाम छात्रों को प्रशिक्षण भी दिया है। उन्हें पद्मश्री के अलावा आंध्रप्रदेश सरकार और विभिन्न प्रतिष्ठित संगठनों ने भी सम्मानित किया है।
सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव ने नायडू के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें कुचिपुड़ी की प्रसिद्ध नृत्यांगना के रूप में याद किया जिनकी सत्यभामा और पद्मावती की भूमिकाओं को हमेशा याद किया जाएगा।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।