windows ने भारत में लांच किया Siri जैसा फीचर

Saturday, Nov 14, 2015 - 05:27 PM (IST)

नई दिल्लीः नई दिल्लीः माइक्रोसॉफ्ट ने अपने ऑपरेटिंग सिस्टम windows 10 का नया अपडेट वर्जन जारी किया है। कंपनी ने इस अपडेट में काफी बदलाव किए हैं। इस अपडेट की सबसे खास बात यह है कि ये यह एंड्रॉइड के गूगल नाउ और iOS के सीरी की तरह ही है। माइक्रोसॉफ्ट का वॉयस असिस्टेंट फीचर cortana अब भारत में उपलब्ध हो चुका है।
 
windows 10 के इस नए अपडेट के साथ भारतीय यूजर्स भी अब वॉयस असिस्टेंट कोर्टाना का उपयोग कर सकेंगे। परंतु कमी यह कही जा सकती है कि फिलहाल कोर्टाना भारतीय एक्सेंट को सपोर्ट करने में सक्षम नहीं है। इसके लिए आपके यूएस या यूके इंगलिश एक्सेंट में बोलना होगा।
 
कंपनी ने कोर्टाना को विंडोज आॅपरेटिंग​ सिस्टम 8.1 के साथ ही पेश किया था लेकिन उस वक्त यह भारत में उपलब्ध नहीं हुआ। अब कंपनी ने windows 10 के अपडेट के साथ इसे पेश किया है। इस वॉयस असिस्टेंट के माध्यम से आप न सिर्फ यह पता कर सकते हैं कि थियेटर में कौन सी मूवी चल रही है बल्कि इसी के माध्यम से टिकट बुक भी की जा सकती है।
 
कोर्टाना के साथ ही माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज 10 के अपडेट में कई नए फीचर्स भी पेश किए हैं। इसमें फाइंड माई डिवाइस और सजेस्टेड एप्प सेक्शन भी मिलेगा। नए अपडेट में चार विजेट्स टाइल्स सहित 2,048 टाइल्स दिए गए हैं। नए अपडेट में विंडोज 10 के बग्स को खत्म करने की कोशिश की गई है और साथ ही इसे पहले से ज्यादा सिक्योकर कहा जा रहा है
 
 
 
 
Advertising