नीड फॉर स्पीड की नई अंडरग्राउंड ड्रिफ्टिंग गेम
punjabkesari.in Sunday, Nov 01, 2015 - 03:37 PM (IST)
जालंधरः नीड फॉर स्पीड सबसे लंबे समय से चलाई जा रही गेमिंग फ्रेंचाइजी में से एक है। इससे पहले NFS ने अपनी गेम को 1994 में अवेलेबल किया था । इनकी नई गेम को कंसोल पर भी चलाया जा सकता है जिससे रियल-वर्ल्ड हैंडलिंग मिलती है।इस गेम का लेटेस्ट वर्जन घोस्ट गेम्स ने बनाया है।
नीड फॉर स्पीड नाम की यह गेम एक ओपन वर्ल्ड रेसिंग गेम है जिसको 2006 में पहली बार टेस्ट ड्राइव अनलिमिटेड के साथ-साथ देखा गया था। यह गेम वेंचुरा बे में अपने सभी कार्य को दिखाती है इसके साथ इस गेम को रात में ही दिखाया जा रहा है। आपको बता दें कि रेसिंग गेम्स कई तरह की होती है जिनमे कुछ गेम्स में मिशन्स को पार करना होता है और कुछ में मैप्स की सहायता से किसी स्थान पर मिलने का संकेत दिया जाता है। इस गेम में अापको एक उन्नोन ड्राइवर दिया जाएगा जिसकी सहायता से अाप इस गेम को खेल सकेंगे । इस में अाप स्पाइक से मिलेंगे, यह अापको अंडरग्राउंड, ड्रिफ्टर्स, और तुनेर्स के झुन्ड में ले जाएगा।
इस गेम को कार प्रेमीयों के लिए खास तरीके से बनाया गया है। इस में अाप अपनी कार को कस्टमाइज कर सकते है और इसके बॉडी केे रंग को भी बदल सकते है ।इसकी कार्स में बढ़े टायर के साथ एक्सट्रीम व्हील केम्बर दिया गया है। इस गेम में 100mph की स्पीड पार करने पर पुलिस की कार अापको रोकने में लग जाती है और अगर वह पकड़ने में कामयाब रहती है तो अपको फाइन भी किया जाता है। इसमें अपके ड्राइविंग स्किल्स को पांच अलग-अलग गुणों से मापा जाता है जिसमे स्पीड, स्टाइल, बिल्ड, क्रू और ऑउटलॉ अादि शामिल है।
अगर अाप NFS को गेमिंग कंट्रोलर पर खेलना चाहते है तो यह गेम फोर्ज़ा होराइजन 2 रेसिंग गेम्स से मिलती जुलती है। इस गेम को डिफ़ॉल्ट रेसिंग मोड में चलाने पर अपको अन्य गेम्स के मुकाबले बहुत बेहतर फीचर्स दिए जाते है। इस नए NFS के फीचर्स लोगो को अपनी तरफ खीच रहे है।इस गेम में कार व्यू नही दिया गया जो NFS के बाकी वरजन्स में दिया जा रहा था।इस गेम के पसंदीदा पहलू में लाइव एक्शन,फिल्मेड कट सीन्स अादि दिये जा रहे हैं।
अगर अाप इसको Xbox में चलाना चाहते है तो अभी इस गेम के फ्रेम रेट में सिंगल डिजिट्स ड्रॉप हो रहे है जिनको Xbox सुलझाने का प्रयास कर रही है।यह गेम ड्रिफ्टिंग के मामले में बाकी की गेमस से अलग है।इस गेम को Xbox को छोड़कर अन्य कंसोल्स पर चलाया जा सकता है और इसकी सीरीज के लम्बे समय तक चलने की उम्मीद भी की जा रही है।
