सामने आया ड्रोन का नया कारनामा
punjabkesari.in Thursday, Aug 06, 2015 - 12:41 PM (IST)
ओहियो: ड्रोन के बारे में आपने जरूर सुना होगा अगर नहीं तो आप जान लीजिए कि यह आधुनिक युग का एक नवीन प्रकार का विमान है जिसमें कोई चालाक नही होता और इसे एक स्थान से दूसरे स्थान तक चीज़े उठाने आदि के लिए प्रयोग किया जाता है।
हाल ही में ओहियो डिपार्टमेंट ऑफ रिहैबिलिटेशन एंड करेक्शन (ODRC) के अधिकारियों ने बताया कि हेरोइन, मारीजुआना और तंबाकू के पैकेज को ड्रोन की मदद से पिछले हफ्ते जेल में गिराया गया था। इसके बाद जेल के कैदी ड्रग्स पाने के लिए आपस में भिड़ गए थे।
कैमरे में कैद हुई तस्वीरों में नजर आ रहा है कि एक ड्रोन विमान से ड्रग्स को जेल में गिराया जा रहा है। इसके गिरने के बाद वहां मौजूद कैदी आपस में झगड़ा कर रहे हैं। गौरतलब है कि ड्रोन का प्रयोग जासूसी करने, बिना आवाज किए मिसाइल हमला करने हेतु किया जाता है।
