अब ऑकुलस रिफ्ट में देख सकेंगे अपने खुद के हाथ

Friday, Jul 17, 2015 - 04:41 PM (IST)

जालंधरः Oculus Rift में अब हैंडसेट के माध्यम से आप अपने हाथों को हकीकत में देख सकते हैं। वास्तविक दुनिया से बाहर यह ऐसा अनुभव है जिसमें आप अपने शरीर को देखते हैं। यह होता है वीआर से, जिसे ऑकुलस रिफ्ट कहते हैं। इसमें डिसप्ले के लिए कोई स्क्रीन नहीं होती। स्मार्टफोन को हैंडसेट में फिट करके ही आप कम्पैटेबल एप से थ्रीडी विजुअल रिएलिटी एक्सपीरियंस ले सकते हैं। इससे आंखों के सामने दुनिया घूमने लगती है। 
 
गॉगल के अंदर लगे लैन्स से इसमें एक के बाद एक थ्रीडी इमेज सामने आने लगती है। कुछ कंपनियों ने इस तरह खास हैंड और फेस गैजेट्स बनाए हैं, जिन्हें फेस और बॉडी के दूसरे हिस्सों में पहना जा सकता हैं। इनकी खासियत ये है कि इनसे कई तरह के काम लिए जा सकते हैं और ये सेहत पर कोई बुरा असर भी नहीं डालते। कम से कम इन्हें बनाने वाली कंपनियों का तो यही दावा है। 
 
इस नए वर्जन में चीजों को ट्रैक करने के लिए Oculus Rift वी.आर. ने कंप्यूटर विजन में माहिर इसराईली कंपनी Pebbles Interfaces के हैंडसेट कैमरों और विशेष सॉफ्टवेयर का उपयोग किया है। उल्लेखनीय है कि इसमें आप 3 डी स्पेस में अपनी हाथ की स्थिति को देख सकते हैं। हाथों को एक-दूसरे के सामने क्रॉस कर उंगलियों की चाल को ट्रैक कर सकते हैं। 
Advertising