चीन ने Hack किए अमरीकी सरकार के कंप्यूटर!

Friday, Jun 05, 2015 - 08:43 PM (IST)

वाशिंगटन: अमरीकी सरकार के कंप्यूटरों को हैक कर हैकरों द्वारा उससे संघीय सरकार के 40 लाख पूर्व और वर्तमान कर्मचारियों के बारे में जानकारी प्राप्त करने की आशंका है। हैकरों के चीनी सैन्य सेवा से संबंधित होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। 

अमरीका के कार्मिक प्रबंधन कार्यालय ने एक बयान जारी कर बताया कि यह साइबर सुरक्षा से संबंधित घटना है। इससे पूर्व और वर्तमान संघीय कर्मचारियों की व्यक्तिगत जानकारी सहित व्यक्तिगत आंकड़ें प्रभावित हुए है। अमरीका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन ने एक बयान में बताया कि हम सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के सभी संभावित खतरों को गंभीरता से लेते हैं। हम इसकी जांच करेंगे और इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को सामने लाएंगे। 

खुफिया मामलों के सीनेट चयन समिति के सदस्य और सांसद मार्क वार्नर ने बताया कि साइबर हमले हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा और हमारी अर्थव्यवस्था को गंभीर चुनौती (खतरा) पेश कर रहे हैं। लोगों की ‘व्यक्तिगत जानकारी’ चुराने की इस तरह की बढ़ती घटनाओं को हम बर्दाश्त नहीं कर सकते। हालांकि सरकार की आेर से एेसा कोई बयान नहीं आया है कि हैकिंग के पीछे किसका हाथ है। वहां के मीडिया संगठनों के मुताबिक जांचकर्ताओं को लगता है कि इसमें चीनी सेना का हाथ है।

हैरान कर देगी इस Memory Card की स्टोरेज और कीमत

माइक्रोमैक्स ने लांच किया Canvas Knight का 4G वैरिएंट
 

Advertising