एक बार चार्ज कर 12 घंटे तक चलेगा HP का ये लैपटॅाप

Sunday, Apr 26, 2015 - 07:08 PM (IST)

लैपटाॅप की नामी कंपनी HP ने एक प्रीमियम लैपटाॅप की घोषणा की है, जो सीधे तौर पर एप्पल के मैकबुक को टक्कर देगा। इस लैपटाॅप का नाम HP Spectre x360 है और इसे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में पेश किया गया था। Spectre x360 13.3 एक कन्वर्टिबल लैपटाॅप है। कंपनी अपने इस नए प्रोडक्ट को लेकर काफी आश्वस्त लग रही है और इसी लिए तो कंपनी ने इसकी शुरूआती कीमत 1,29,990 रुपए रखी है।

HP का Spectre x360 बेहद प्रीमियम लैपटाॅप में है क्योंकि कंपनी ने इसकी चेसी को सीएनसी एल्यूमीनियम से बनाया है। इसके साथ ही यह लैपटाॅप 360 डिग्री तक घुम सकता है। यह तो नहीं कहा जा सकता कि HP Spectre x360 एप्पल मैकबुक को टक्कर देगा या नहीं मगर इसमें दी गई 4K डिस्प्ले मुख आकर्षण का कारण है।

जहां तक फीचर्स की बात है तो HP Spectre x360 में इंटेल ''Broadwell'' Core i5 चिपसेट लगा है जिसके साथ 4GB की रैम दी गई है और इसमें 128GB से 512GB तक का स्टोरेज आॅप्शन दिया गया है। कंपनी नी मानें तो एक बार फुल चार्ज होने पर यह लैपटाॅप 12.5 घंटे तक चल सकता है।

Advertising