अब हर TV बनेगा कंप्यूटर!

punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2015 - 02:02 AM (IST)

गूगल ने हाल ही में एक नए तरह के क्रोम ऑप्रेटिंग सिस्टम कंप्यूटर को पेश किया है। जिसे अपने टीवी के HDMI पोर्ट पर लगाने से टीवी  कंप्यूटर की तरह काम करता है। सर्च जायंट ने इसे क्रोमबिट का नाम दिया है और यह डिवाइस स्ट्रीमिंग स्टिक नहीं है। 100 डॅालर के इस क्रोमबिट की मदद से आप अपने टीवी को कंप्यूटर के रुप में देख सकते हैं।

यह कैसे संभव है?
यह कोई नया आईडिया नहीं है। इंटेल ने हाल ही में ''इंटेल कंप्यूटर स्किट'' HDMI डोंगल की घोषणा की है जिसकी कीमत 150 डॅालर है। मगर यह विंडोज के 8.1 वर्जन पर चलती है। इसके अलावा पिछले साल से चाइनीज कंपनी का ऐसा ही एक डोंगल बाजार में उपलब्ध है जो रॅाकचिप RK 3288 प्रोसेसर के साथ काम करता है। अब गूगल ने रॉकचिप वाला क्रोमबुक डोंगल पीसी उतारा है।

क्या है इस पोर्टेबल कंप्यूटर के फीचर :-

इसमें रॉकचिप RK 3288 चिपसेट 2 GB की रैम के साथ दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 16 GB की स्टोरेज, क्वार्ड कोर माली 760 ग्राफिक्स, 2x2 ड्यूल बैंड 802.11 AC वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0 और USB 2.0 पोर्ट दिया गया है। हालांकि यह एक पावरफुल पीसी तो नहीं है। परंतु यह एक पोर्टेबल और ब्राउजर ओएस के तौर पर बुरा भी नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News