साइकिल चालकों की सुरक्षा को लेकर Volvo ने निकाला गजब का तरीका

Monday, Mar 30, 2015 - 12:38 AM (IST)

जानी मानी कार निर्माता कंपनी Volvo दो पहिया वाहन चालकों की सुरक्षा पर ध्यान केद्रित कर रही है। स्वीडिश कार निर्माता और यूके डिजाइन फर्म ग्रे लंदन ने Albedo100 के साथ मिल कर एक ऐसे स्प्रे पेंट का निर्माण किया है जो सिर्फ रात में ही दिखाई देगा।

इसका नाम LifePaint है, परंतु तकनीकी रुप से यह पेंट नहीं है। यह एक ऐसी धो सकने वाली सामग्री है जिसे एक बार लगाने के बाद 10 दिनों तक इसका असर रहता है। LifePaint एक ऐसा पेंट है जो तब तक दिखाई नहीं देता जब तक कार की लाइट इसको न छूए।

यूके में Volvo के प्रबंध निदेशक Nick Connor ने एक बयान में कहा कि यूके में हर साल 19,000 से ज्यादा साइकिल चालक जख्मी होते हैं। उन्होंने कहा कि Volvo में हम मानते हैं कि दुर्घटना में बचने से अच्छा है दुर्घटना ही न हो। उन्होंने कहा सड़क पर होने वाली दुर्घटानों की संख्या को घटनाकर हम सड़क को सुरक्षित बना सकते हैं।

कंपनी का कहना है कि LifePaint एक पानी आधारित पेंट है जिसे साधारण तरीके से कपड़ों, हैलमेट, जूते, बैगपैक और साइकिल पर लगाना होता है। यह सप्रे अभी हर जगह उपलब्ध नहीं है। अभी तक लाइफपेंट लंडन और केंट के छह साइकिल स्टोर्स पर उपलब्ध है।

Advertising