माइक्रोसॉफ्ट ने लांच किए Lumia 640 और Lumia 640 XL

punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2015 - 11:00 AM (IST)

नई दिल्ली: माइक्रोसॉफ्ट ने दो नए स्मार्टफोन ''लूमिया 640 तथा लूमिया 640 एक्स एल'' आज पेश किए। सस्ते स्मार्टफोन खंड में खासकर भारत जैसे विकासशील देशों में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से कंपनी ने हैंडसेट पेश किये हैं।  
 
लूमिया 640 एक्सएल दुनिया भर में मार्च में पेश किया जाएगा जबकि लूमिया 640 अप्रैल की शुरुआत से उपलब्ध होगा। दोनों हैंडसेट एकल सिम और दोहरे सिम में उपलब्ध होंगे।   
 
माइक्रोसॉफ्ट डिवाइसेस ग्रुप के कार्यकारी उपाध्यक्ष स्टीफन इलोप ने कहा कि बाजार और आपरेटर के हिसाब से कीमत अलग-अलग होगी। 3जी माडल के लिए लूमिया 640 की कीमत करीब 139 यूरो (करीब 9,700 रुपए) तथा 4जी (एलटीई माडल) के लिये 159 यूरो (करीब 11,000 करोड़ रुपए) होगी। 3जी के लिए लूमिया 640 एक्सएल की कीमत 189 यूरो (13,000 रुपए) तथा 4जी के लिए 219 यूरो (करीब 15,200 रुपए) होगी। 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News