Apple iPhone 6 और 6 Plus की कीमतों में भारी गिरावट
Friday, Feb 27, 2015 - 10:57 PM (IST)
नई दिल्ली: पिछले साल अक्तुबर में एप्पल ने अपना नया स्मार्टफोन iPhone 6 और iPhone 6 Plus भारतीय बाजार में लांच किया था। एमेजॅान और HDFC बैंक किश्तों पर विशेष आफर के तहत आईफोन 6 को बेच रहे हैं। परंतु अब प्रमुख ई-कामर्स वेबसाइट्स ने iPhone 6 और 6 Plus की कीमत में कमी कर दी है। इन अॅानलाइन स्टोर में एमेजॅान, फ्लिपकार्ट जैसी नामी वेबसाइट्स भी शामिल है।
ई-कामर्स दिग्गज एमेजॅान और भारत के सबसे बड़े अॅानलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट की तरफ से 16, 64 और 128 GB वाले iPhone 6 और 6 Plus पर 2000 से लेकर 5000 रुपए तक की छूट दी जा रही है। यही नहीं फ्लिपकार्ट iPhone 6 की खरीद पर ग्राहकों को बेस्ट डील्स भी ऑफर कर रहा है।
एक नजर iPhone 6 और 6 Plus की और नई कीमतों पर :-
आईफोन मॅाडल | पुरानी कीमतें | नई कीमतें |
iPhone 6 (16 GB) | 53,500 | 48,595 (Flipkart) |
iPhone 6 (64 GB) | 62,500 | 57,448 (Flipkart) |
iPhone 6 (128 GB) | 71,500 | 70,045 (Flipkart) |
iPhone 6 Plus (16 GB) | 62,500 | 55,999 (Flipkart) |
iPhone 6 Plus (64 GB) | 71,500 | 65,999 (Amazon) |
iPhone 6 Plus (128 GB) | 80,500 | 73,999 (Amazon) |