तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली जाने वाली उड़ान रद्द, स्टालिन ने राष्ट्रीय राजधानी का दौरा स्थगित किया
punjabkesari.in Friday, Apr 28, 2023 - 12:40 AM (IST)
चेन्नई, 27 अप्रैल (भाषा) तमिलनाडु से दिल्ली जा रही एक उड़ान बृहस्पतिवार को विमान में तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दी गयी। इसी विमान से मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को भी दिल्ली जाना था, लेकिन उन्हें अपना कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। हवाई अड्डे के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री यहां एक अस्पताल के उद्घाटन के लिए शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित करने के लिए दिल्ली जाने वाले थे।
निजी विमान सेवा तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दी गई, जिसके बाद मुख्यमंत्री घर लौट गये।
सूत्रों ने बताया कि उनके शुक्रवार सुबह रवाना होने की उम्मीद है।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।