स्टालिन महज एक कठपुतली हैं, सत्ता तो उनके परिवार के पास है: अन्नाद्रमुक

Friday, Sep 16, 2022 - 08:01 PM (IST)

चेन्नई, 16 सितंबर (भाषा) अन्नाद्रमुक के अंतरिम प्रमुख के. पलानीस्वामी ने शुक्रवार द्रमुक सरकार को एक परिवार का शासन करार दिया और आरोप लगाया कि सत्ता मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के परिवार के पास है जबकि वह महज एक कठपुतली हैं।

उन्होंने हाल में हुई बिजली के दामों में वृद्धि के खिलाफ नजदीकी चेंगेलपेट में विरोध प्रदर्शन के दौरान दावा किया कि द्रमुक के बीते 15 महीने के निरंकुश शासन के दौरान लोगों को केवल मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पलानीस्वामी ने आरोप लगाया, “यह एक परिवार की सरकार है ... किसी राज्य में केवल एक मुख्यमंत्री होता है। हालांकि, तमिलनाडु में करीब 4 मुख्यमंत्री हैं। परिवार सत्ता का केंद्र है, जिसके पास सारी शक्तियां हैं। मुख्यमंत्री तो कठपुतली की तरह लगते हैं।”
अन्नाद्रमुक के नेता ने आरोप लगाया कि स्टालिन की पत्नी, दामाद, बेटे के पास सत्ता की बागडोर है। स्टालिन तमिलनाडु पर शासन नहीं करते हैं, यह उनके परिवार की सरकार है।”


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising