वीसीके ने सिद्दरमैया को आंबेडकर सुदर पुरस्कार से सम्मानित किया

Sunday, Jul 31, 2022 - 01:36 AM (IST)

चेन्नई, 30 जुलाई (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने चेन्नई में शनिवार शाम आयोजित एक भव्य समारोह में विदुथलाई चिरुथिगल काची (वीसीके) द्वारा स्थापित आंबेडकर सुदर पुरस्कार हासिल किया। इस मौके पर उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने में ‘दोहरापन’ अपनाने का आरोप लगाया।

सिद्दरमैया ने हालांकि द्रौपदी मुर्मू के भारत की राष्ट्रपति बनने की सराहना की, लेकिन उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार सामाजिक न्याय को लागू करने के लिए उत्सुक नहीं थी। कांग्रेस नेता ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े के एक बयान का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी संविधान को बदलने के लिए सत्ता में आई थी।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising