भारतीय नौसेना के सर्वेक्षण पोत ‘निर्देशक’ का जलावतरण किया गया

Friday, May 27, 2022 - 12:35 AM (IST)

चेन्नई, 26 मई (भाषा) भारतीय नौसेना के दूसरे सर्वेक्षण पोत ‘निर्देशक’ को बृहस्पतिवार को यहां एल एंड टी कत्तुपल्ली में जलावतरित किया गया।
पूर्वी नौसैनिक कमान के प्रमुख वाइस एडमिरल विश्वजीत दासगुप्ता की पत्नी सरबनी दासगुप्ता ने इस पोत का जलावतरण किया। ‘निर्देशक’ दूसरा सर्वेक्षण पोत है और दो अन्य भी 2023 और 2024 में तैयार हो जाएंगे।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि चारों सर्वेक्षण पोत भारतीय नौसेना की हाइड्रोग्राफिक और गहरे महासागर की खोज की क्षमता में वृद्धि करेंगे।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising