लता ने अपनी मधुर आवाज से हर भारतीय के दिल को छू लिया: स्टालिन
punjabkesari.in Sunday, Feb 06, 2022 - 05:00 PM (IST)

चेन्नई, छह फरवरी (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने रविवार को महान गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने अपनी मधुर आवाज से हर भारतीय के दिल को छू लिया।
स्टालिन ने ट्वीट किया, ''''यह जानकर गहरा दुख हुआ कि भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन हो गया है। आठ दशकों के करियर में उन्होंने विभिन्न भाषाओं में अपनी मधुर आवाज से हर भारतीय के दिल को छुआ है। मैं उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।''''
लता की बहन उषा मंगेशकर और उनका इलाज करने वाले डॉक्टरों ने कहा कि मंगेशकर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके चलते रविवार सुबह उनका निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Masik Shivratri Vrat 2022: आज शुभ योग में करें ये काम, बंगला-गाड़ी होगा आपके पास

वृंदावनः आज बांके बिहारी का दर्शन करेंगे महामहिम, सुरक्षा चाक-चौबंद

एक बार फिर से कोरोना के रिकाॅर्ड तोड़ मामले आए सामने, पिछले 24 घंटे में 45.4 फीसदी उछाल, 21 और लोगों की मौत

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद पर काबू है : मनोज सिन्हा