स्टालिन ने तमिलनाडु के मछुआरों की हिरासत बढ़ाये जाने पर निराशा जताई

punjabkesari.in Thursday, Jan 13, 2022 - 04:48 PM (IST)

चेन्नई, 13 जनवरी (भाषा) श्रीलंका की एक अदालत द्वारा तमिलनाडु के मछुआरों की हिरासत अवधि बढ़ाये जाने पर निराशा प्रकट करते हुए, राज्य के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने बृहस्पतिवार को केंद्र से हस्तक्षेप करने और उनकी शीघ्र रिहाई सुनिश्चित करने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ यह जान कर बहुत निराशा हुई कि हमारे मछुआरों की हिरासत अवधि बढ़ा दी गयी है। मैं विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से इन मछुआरों को तत्काल रिहा कराने के लिए श्रीलंका से बातचीत करने की अपील करता हूं।’’
अलग अलग नौकाओं से मछली पकड़ने गये मछुआरों को श्रीलंका के जल क्षेत्र में कथित रूप से प्रवेश करने के आरोप में वहां की नौसेना ने हिरासत में ले लिया था। 18 दिसंबर को तमिलनाडु के 43 मछुआरों को, 19 दिसंबर को 12 मछुआरों को और 20 दिसंबर को 13 मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना ने हिरासत में लिया था।
श्रीलंका की नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए ये 68 मछुआरे रामेश्वरम, मंडपम और जगतपट्टिनम के हैं।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News