स्टालिन ने पी वी सिंधू को तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी

Monday, Aug 02, 2021 - 12:28 AM (IST)

चेन्नई, एक अगस्त (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने रविवार को बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधू को तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।

स्टालिन ने ट्वीट किया, ‘‘बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतने में शानदार प्रदर्शन के लिए पी वी सिंधू को बधाई। भविष्य में देश के लिए और पदक जीतने की कामना करता हूं।’’
रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता और विश्व चैंपियन छठी वरीय पी वी सिंधू ने रविवार को तोक्यो में चीन की आठवीं वरीय ही बिंग जियाओ को सीधे गेम में 21-13, 21-15 से हराकर महिला एकल स्पर्धा का कांस्य पदक जीता और ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising