तमिलनाडु में कोविड-19 के 8,633 नये मामले, 287 मरीजों की मौत
Friday, Jun 18, 2021 - 09:38 PM (IST)
चेन्नई, 18 जून (भाषा) तमिलनाडु में शुक्रवार को कोविड-19 के 8,633 नये मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24.06 लाख हो गयी जबकि 287 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 30,835 पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।
बुलेटिन के मुताबिक राज्य में बीते 24 घंटे में 19,860 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने से उपचाराधीन मरीजों की संख्या एक लाख से नीचे आ गयी। तमिलनाडु में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 89,009 पहुंच गयी है। अब तक 22,86,653 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं।
तमिलनाडु में 21 मई को कोविड-19 के सर्वाधिक 36,184 नये मामले सामने आये थे, जिसके बाद से यह संख्या लगातार घट रही है। इस दौरान राजधानी चेन्नई में 492 नये मामले सामने आये जिसके साथ कुल संक्रमितों की संख्या 5,28,322 पहुंच गयी। वहीं चेन्नई में मृतकों की तादाद आठ हजार के पार चली गयी।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।