सत्येंद्र जैन के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है : अस्पताल सूत्र
punjabkesari.in Friday, May 26, 2023 - 12:58 PM (IST)

नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के जेल में बंद नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की चिकित्सा स्थिति की जांच की जा रही है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पिछले साल मई में धन शोधन मामले के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से ही तिहाड़ जेल में बंद जैन को एक दिन पहले यहां दिल्ली सरकार के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।
जैन बृहस्पतिवार को तिहाड़ जेल में चक्कर आने के कारण शौचालय में गिर पड़े थे जिसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके बिगड़ते स्वास्थ्य को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था।
दिल्ली के पूर्व मंत्री को सांस लेने में दिक्कत के कारण पहले दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उन्हें लोकनायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल ले जाया गया।
आप सूत्रों ने बताया था कि जैन को एलएनजेपी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है और वह ‘‘गंभीर रूप से बीमार’’ हैं।
अस्पताल के एक सूत्र ने कहा, ‘‘उनकी चिकित्सा स्थिति की जांच की जा रही है।’’ उसने बताया कि डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं।
एक सप्ताह में यह दूसरी बार है जब जैन को अस्पताल ले जाया गया है।
‘आप’ ने कहा कि जैन बृहस्पतिवार को चक्कर आने से तिहाड़ जेल के शौचालय में गिर पड़े। इससे पहले भी जेल शौचालय में गिर गए थे और उन्हें रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आयी थी।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Bihar Train News: पटना से राजगीर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें टाइम टेबल

Haryana: JJP अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का विस्तार, 39 वरिष्ठ पदाधिकारी घोषित

Somwar Upay: इन 4 उपायों से करें भोलेनाथ को प्रसन्न, सुख- समृद्धि के साथ मिलेगी सफलता

महू : पिकनिक मनाने जा रहे स्कूली बच्चों से भरी बस हादसे का शिकार, 15 से ज्यादा बच्चे घायल