मेघवाल ने राज्य विधानमंडलों के अधिकारियों से प्रौद्योगिकी अपनाने का आह्वान किया
punjabkesari.in Thursday, May 25, 2023 - 10:19 PM (IST)

नयी दिल्ली, 25 मई (भाषा) केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बृहस्पतिवार को राज्य विधानमंडलों के अधिकारियों से उसी तरह प्रौद्योगिकी को अपनाने का आग्रह किया, जिस तरह अपने कामकाज में सुधार के लिए कार्यपालिका और न्यायपालिका ने इसे अपनाया है।
संसदीय कार्य राज्य मंत्री ने कहा कि जिस तरह कार्यपालिका ने डिजिटल इंडिया कार्यक्रम और न्यायपालिका ने ई-कोर्ट परियोजना के माध्यम से प्रौद्योगिकी को अपने बेहतर कामकाज के लिए अपनाया है, उसी तरह विधायिका को भी इसका उपयोग अपने लाभ के लिए करना चाहिए।
मेघवाल ने यहां ‘नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन’ (नेवा) पर दो दिवसीय कार्यशाला में समापन भाषण देते हुए कहा कि जब बिजली, आईटी समाधान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसी तकनीक पेश की गईं, तो इसे अपनाने को लेकर शुरुआती झिझक थी।
मंत्री ने कहा, ‘‘लेकिन, अब प्रौद्योगिकी हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग बन गई है।’’
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।