श्रीलंकाई नौसेना के कमांडर ने सीडीएस और अन्य शीर्ष सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की
punjabkesari.in Thursday, May 25, 2023 - 12:26 AM (IST)

नयी दिल्ली, 24 मई (भाषा) श्रीलंका की नौसेना के कमांडर वाइस एडमिरल प्रियंथा परेरा ने बुधवार को भारत के शीर्ष सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की और आपसी हितों के मुद्दों पर तथा रक्षा बलों के बीच मौजूदा द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
वाइस एडमिरल परेरा 23 से 27 मई तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं।
उनकी यात्रा हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की बढ़ती गतिविधियों के बीच आई है।
वाइस एडमिरल परेरा ने प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे से मुलाकात की।
अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने रक्षा सचिव गिरिधर अरामने से भी मुलाकात की।
श्रीलंकाई नौसैन्य अधिकारी ने यहां नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार से मुलाकात की और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में सहयोगात्मक प्रणाली पर चर्चा की।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें साउथ ब्लॉक के लॉन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इससे एक दिन पहले उन्होंने राष्ट्रीय समर स्मारक में जवानों को श्रद्धांजलि दी।
अपनी यात्रा के दौरान परेरा भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमला में स्प्रिंग टर्म 23 की ‘पासिंग आउट परेड’ की अध्यक्षता करेंगे।
अधिकारी के अनुसार वाइस एडमिरल परेरा ने बुधवार को एडमिरल कुमार से मुलाकात की और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा के लिए सहयोगात्मक प्रणालियों पर चर्चा की।
अधिकारियों के अनुसार भारत और श्रीलंका के बीच करीबी और ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण संबंध हैं।
उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने भारत की ‘पड़ोस प्रथम नीति’ और ‘क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा एवं विकास’ के समुद्री दृष्टिकोण के अनुसार समुद्री क्षेत्र में अपनी साझेदारी को बढ़ाया है।
अधिकारियों के अनुसार श्रीलंकाई नौसेना के कमांडर की यात्रा दोनों नौसेनाओं के बीच बढ़ते नौसैन्य सहयोग को दर्शाती है।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

राजस्थान के बाद छत्तीसगढ़ पहुंचे नड्डा-शाह, BJP नेताओं संग बैठक कर लिया फीडबैक

गलत इंजेक्शन ने ली लड़की की जान, शव को सरेराह बाइक पर फेंका, दिल दहला देने वाला VIDEO

एक-दो नहीं 15 बड़े खिलाड़ी है Cricket World Cup 2023 से पहले जख्मी, देखें पूरी लिस्ट

Inspirational Story: खुद को समझदार और बाकी सबको मूर्ख समझने वाले पढ़ें ये कहानी