आप जल्द ही रैलियों के साथ राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में चुनाव अभियान शुरू करेगी
punjabkesari.in Wednesday, May 24, 2023 - 09:45 AM (IST)

नयी दिल्ली, 23 मई (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) जल्द ही राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अपना चुनाव अभियान शुरू करेगी। इन राज्यों में साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि तीनों राज्यों में एक-एक महा रैली के साथ चुनाव अभियान शुरू होगा।
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल तीनों राज्यों में महा रैली का नेतृत्व करेंगे। सूत्रों के अनुसार पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी रैलियों में हिस्सा लेंगे।
पार्टी के एक सूत्र ने बताया, "राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव को देखते हुए महा रैली का आयोजन किया जाएगा। ये रैलियां पार्टी द्वारा आयोजित अब तक की सबसे बड़ी रैली होंगी।’’
सूत्र ने कहा कि इन रैलियों के बाद ‘आप’ तीनों चुनावी राज्यों में मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए कई ‘‘टाउन हॉल’’ कार्यक्रम, रोड शो, जनसभाएं और कार्यक्रम आयोजित करेगी।
उन्होंने कहा, "तीनों बड़ी रैलियों की तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी।"
दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण को लेकर उच्चतम न्यायालय के फैसले को निरस्त करने वाले केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आप 11 जून को यहां एक महा रैली का आयोजन करेगी।
आप ने कांग्रेस शासित राजस्थान और छत्तीसगढ़ के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित मध्य प्रदेश में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

राजस्थान के बाद छत्तीसगढ़ पहुंचे नड्डा-शाह, BJP नेताओं संग बैठक कर लिया फीडबैक

गलत इंजेक्शन ने ली लड़की की जान, शव को सरेराह बाइक पर फेंका, दिल दहला देने वाला VIDEO

CM नीतीश ने बिहारशरीफ में चंद्रिका पावर के इथेनॉल उत्पादन प्रतिष्ठान का किया शुभारंभ, व्यवस्थाओं की ली जानकारी

एक-दो नहीं 15 बड़े खिलाड़ी है Cricket World Cup 2023 से पहले जख्मी, देखें पूरी लिस्ट