अधिवक्ता एच एस बराड़ पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त
punjabkesari.in Saturday, Apr 01, 2023 - 09:38 AM (IST)

नयी दिल्ली, 31 मार्च (भाषा) उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम द्वारा अधिवक्ता हरप्रीत सिंह बराड़ का नाम दोबारा केंद्र सरकार को भेजे जाने के बाद उन्हें शुक्रवार को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने ट्वीट के जरिये बराड़ की नियुक्ति की घोषणा की।
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने पिछले साल मार्च में न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए बराड़ का नाम उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम को भेजा था।
उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने पिछले साल जुलाई में उनके नाम को मंजूरी दी थी और इसकी सिफारिश केंद्र से की थी।
कानून मंत्रालय में न्याय विभाग ने कुछ मुद्दे उठाते हुए पिछले साल नवंबर में उनका नाम उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम को पुनर्विचार के लिए वापस कर दिया था।
इसके बाद कॉलेजियम ने 21 मार्च के दोबारा उनका नाम भेजा था।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, जुआ और सट्टा के तीन मामलों में 13 आरोपी गिरफ्तार, लाखों रुपए नकदी बरामद

Recommended News

Jyeshta Purnima पर इन चीजों के दान से आएगी सुख- समृद्धि, बरसेगी मां लक्ष्मी की भी कृपा

Shukrawar Ke Upay: आप भी चाहते हैं कि मां लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश करें तो...

ज्येष्ठ माह के दिन जरूर करें गंगा स्नान, जाने-अनजाने में हुए पापों से मिलेगी मुक्ति

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन इन चीजों को दान करने से घर में आती है बरकत, पैसों से भर जाएगी तिजोरी!