भाजपा कर्नाटक की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने को प्रतिबद्ध, विकास के मुद्दे पर आशीर्वाद मांगेगी: मोदी

punjabkesari.in Wednesday, Mar 29, 2023 - 10:24 PM (IST)

नयी दिल्ली, 29 मार्च (भाषा) कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख 10 मई तय होने के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और अपने विकास के एजेंडे के आधार पर लोगों का आशीर्वाद मांगेगी।

कर्नाटक में 10 मई को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव होंगे, जो 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच एक और चुनावी जंग की जमीन तैयार करेगा।

चुनाव की तारीखों की घोषणा पर कर्नाटक भाजपा के एक ट्वीट को टैग करते हुए मोदी ने ट्विटर पर कहा, ‘‘कर्नाटक राज्य के मेहनती लोगों की बदौलत विकास का पावरहाउस बना है। भाजपा कर्नाटक की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने और गरीबों, वंचितों और दलितों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।’’
उन्होंने कहा कि भाजपा अपने विकास के एजेंडे के आधार पर लोगों का आशीर्वाद मांगेगी।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बुधवार को दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा कि दक्षिण के इस राज्य में मतों की गिनती 13 मई को की जाएगी।

जनता दल (सेक्युलर) राज्य में तीसरी प्रमुख पार्टी है। कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा है। वर्तमान में भाजपा के पास 119, कांग्रेस के पास 75, जद (एस) के पास 28 विधायक हैं, जबकि दो सीटें खाली हैं।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News