रोजगार क्षमता सुधार के साथ रोजगार सृजन सरकार की प्राथमिकता: जितेंद्र सिंह
punjabkesari.in Wednesday, Mar 29, 2023 - 05:38 PM (IST)

नयी दिल्ली, 29 मार्च (भाषा) केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि रोजगार प्रदान करने की क्षमता में सुधार के साथ रोजगार सृजन सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
कार्मिक राज्य मंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने बेरोजगारी की समस्या को दूर करने के लिए हाल के समय में कई कदम उठाए हैं।
सिंह ने कहा, ‘‘भारत सरकार ने व्यवसायों को प्रोत्साहन प्रदान करने और कोविड-19 के असर को कम करने के लिए आत्मनिर्भर भारत पैकेज की घोषणा की है। इस पैकेज के तहत सरकार 27 लाख करोड़ रुपये से अधिक वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान कर रही है।’’
मंत्री ने बताया कि 25 जनवरी, 2023 तक की स्थिति के अनुसार 60.26 लाख लाभार्थियों को फायदा पहुंचाया गया है।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।