देश में 2010 की तुलना में 2022 में वामपंथी उग्रवाद संबंधी हिंसा में 77 प्रतिशत गिरावट आई : सरकार
punjabkesari.in Tuesday, Mar 28, 2023 - 04:16 PM (IST)

नयी दिल्ली, 28 मार्च (भाषा) सरकार ने मंगलवार को लोकसभा को बताया कि देश में वर्ष 2010 की तुलना में वर्ष 2022 में वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) संबंधी हिंसा की घटनाओं में 77 प्रतिशत की कमी आई है।
लोकसभा में टी आर वी एस रमेश के प्रश्न के लिखित उत्तर में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एलडब्ल्यूई हिंसा में मौत के मामलों (सुरक्षा बलों और आम नागरिकों) की संख्या में 90 प्रतिशत की कमी आई है, जो वर्ष 2010 के 1005 से घटकर 2022 में 98 रह गई।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि एलडब्ल्यूई हिंसा के भौगोलिक विस्तार में भी पर्याप्त कमी हुई है। ऐसी हिंसा की रिपोर्ट वर्ष 2010 में 96 जिलों के 465 पुलिस थानों की तुलना में वर्ष 2022 में 45 जिलों के 176 पुलिस थानों में ही दर्ज हुई हैं।
राय ने कहा कि दक्षिणी राज्यों में एलडब्ल्यूई संबंधी हिंसा की घटनाएं वर्ष 2010 में 104 रहीं जो 2022 में कम होकर 13 दर्ज की गईं और यह 87 प्रतिशत की कमी को दर्शाता है।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
अप्सरा को प्रेम जाल में फंसा पुजारी ने पहले प्रेमिका को किया प्रेगनेंट, फिर प्लानिंग से हत्या कर....

Recommended News

Astro Tips for cutting nails: इस दिन नाखून कांटना होता है बहुत शुभ, बना रहता है Good luck

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सूरीनाम और सर्बिया की यात्रा पूरी की, यूरोप में उनकी ये पहली यात्रा थी

Upay To Get Maa Lakshmi Blessing: अपनी दिनचर्या में करें थोड़ा बदलाव, महालक्ष्मी खुद चलकर आएंगी आपके द्वार

Lucknow News: आज से शुरू होगा सपा का दूसरा प्रशिक्षण शिविर, अखिलेश समेत शिवपाल यादव संभालेंगे मोर्चा