लोकसभा ने तीन पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि दी
punjabkesari.in Thursday, Mar 23, 2023 - 12:35 PM (IST)

नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) लोकसभा ने बृहस्पतिवार को अपने तीन पूर्व सदस्यों सत्यव्रत मुखर्जी, सोहन पोटाई और रंगासामी ध्रुवनारायण को श्रद्धांजलि दी जिनका पिछले दिनों निधन हो गया।
सदन की बैठक शुरू होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने तीनों पूर्व सदस्यों के निधन का उल्लेख किया।
पश्चिम बंगाल की कृष्णनगर संसदीय सीट से 13वीं लोकसभा के सदस्य रहे सत्यव्रत मुखर्जी का निधन गत तीन मार्च को हो गया। वह 90 वर्ष के थे।
अविभाजित मध्य प्रदेश के कांकेर संसदीय क्षेत्र से 12वीं और 13वीं लोकसभा में सदस्य रहे सोहन पोटाई का गत नौ मार्च को निधन हो गया। वह मध्य प्रदेश के विभाजन के बाद छत्तीसगढ़ की कांकेर सीट से 14वीं और 15वीं लोकसभा के भी सदस्य रहे।
संसद की विभिन्न समितियों के सदस्य रह चुके पोटाई 65 वर्ष के थे।
कर्नाटक की चामराजनगर सीट से 15वीं और 16वीं लोकसभा के सदस्य रहे रंगासामी ध्रुवनारायण का गत 11 मार्च को मैसुरु में निधन हो गया। वह 61 वर्ष के थे।
सदन ने तीनों पूर्व सदस्यों को कुछ पल मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।