लोकतांत्रिक संस्थाओं में नेतृत्व करते हुए सामाजिक, आर्थिक बदलाव ला रही हैं महिलाएं: बिरला

punjabkesari.in Saturday, Mar 18, 2023 - 09:17 PM (IST)

नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने को रेखांकित करते हुए शनिवार को कहा कि देश आज़ाद होने पर देश की संविधान सभा में महिलाओं की संख्या 15 थी जबकि आज 115 महिला भारत की संसद में देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज की छात्राओं को संबोधित करते हुए बिरला ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र तक की सभी लोकतांत्रिक संस्थाओं में आज 14 लाख से ज्यादा महिलायें नेतृत्व करते हुए समाज में सामाजिक और आर्थिक बदलाव ला रही हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘देश महिला केंद्रित विकास के विज़न को लेकर आगे बढ़ रहा है और नए भारत की नारी शक्ति का आत्मविश्वास है।’’
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में महिलाएं जिन उपलब्धियों को अपने नाम दर्ज करा रही है, वह अमृत काल में देश के संकल्पों के साकार होने का विश्वास दिलाती है।

बिरला ने महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्री बाई फुले, बाबा साहब अंबेडकर जैसे समाज सुधारकों को याद करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी के बाद संविधान सभा में महिलाओं की संख्या 15 थी जबकि आज 115 महिला भारत की संसद में देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि उनका हर कदम यह सुनिश्चित करे की समाज में महिलाओं का सशक्तिकरण हो ।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Related News

Recommended News