महिला की उपलब्धियां भरोसा दिलाती हैं कि अमृतकाल का संकल्प पूरा होगा: मोदी

punjabkesari.in Wednesday, Mar 15, 2023 - 11:22 PM (IST)

नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धियां इस बात का भरोसा दिलाती हैं कि ‘अमृतकाल’ के संकल्प पूरे होंगे।

प्रधानमंत्री ने वंदेभारत एक्सप्रेस की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव को लेकर केंद्रीय मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे के ट्वीट का जिक्र करते हुए यह टिप्पणी की।

मोदी ने कहा, ‘‘यह नए भारत की नारीशक्ति का आत्मविश्वास है। जीवन के हर क्षेत्र में आज महिलाएं जिन उपलब्धियों को अपने नाम दर्ज करा रही हैं, वे अमृतकाल में देश के संकल्पों के साकार होने का विश्वास दिलाती हैं।’’
इसके बाद मोदी ने ‘प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत’ योजना की मदद से एक व्यक्ति के हृदय का ऑपरेशन होने के संबंध में इंदौर से सांसद शंकर लालवानी के एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह इस बात का प्रत्यक्ष उदाहरण है कि आयुष्मान योजना कैसे गरीबों का जीवन बचा रही है।

उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के एक ट्वीट को रिट्वीट किया, जिसमें उन्होंने अंगूर के आकार के भ्रूण के हृदय की दुर्लभ चिकित्सकीय प्रक्रिया 90 सेकंड में सफलतापूर्वक करने के लिए दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के चिकित्सकों के दल को बधाई दी है। मोदी ने इस ट्वीट का जिक्र करते हुए लिखा, ‘‘निपुणता और नवोन्मेष के लिए भारत के चिकित्सकों पर गर्व है।’’


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News