महिला वैज्ञानिक योजना के तहत पिछले दो वर्ष में 371 महिला वैज्ञानिकों का चयन हुआ: सरकार

punjabkesari.in Wednesday, Mar 15, 2023 - 12:48 PM (IST)

नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) सरकार ने बुधवार को बताया कि पिछले दो वर्ष में महिला वैज्ञानिक योजना के तहत 1,198 महिलाओं ने आवेदन किया और इनमें से 371 महिला वैज्ञानिकों का चयन किया गया।
लोकसभा में गौरव गोगोई के प्रश्न के लिखित उत्तर में विज्ञान, प्रौद्योगिकी तथ पृथ्वी विज्ञान मंत्री डा. जितेन्द्र सिंह ने यह जानकारी दी।
सिंह ने बताया कि वर्ष 2021-22 और 2022-23 के दौरान महिला वैज्ञानिक योजना-ए के तहत क्रमश: 490 और 708 महिलाओं ने आवेदन किया और इनमें 172 और 199 महिला वैज्ञानिकों का चयन किया गया।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News