दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Monday, Mar 13, 2023 - 09:44 PM (IST)

नयी दिल्ली, 13 मार्च (भाषा) दिल्ली में सोमवार का दिन गर्म रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने कहा कि शहर में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी ने बताया कि शहर में आर्द्रता का स्तर 34 प्रतिशत से 88 प्रतिशत के बीच रहा।

मौसम कार्यालय ने मंगलवार के लिए आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है और अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 और 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली का 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक 241 (खराब श्रेणी) दर्ज किया गया।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising