पंजाब के पूर्व मंत्री धर्मसोत आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Feb 06, 2023 - 10:44 PM (IST)

चंडीगढ़, छह फरवरी (भाषा) पंजाब में सतर्कता ब्यूरो ने आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के एक मामले में कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को सोमवार को गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि धर्मसोत को आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘एक मार्च 2016 से 31 मार्च 2022 तक की जांच की गई अवधि के दौरान पूर्व मंत्री और उनके परिवार की आय 2.37 करोड़ रुपये थी जबकि खर्च 8.76 करोड़ रुपये था जो आय के ज्ञात स्रोत से 269 प्रतिशत (6.39 करोड़ रुपये) अधिक था।

ब्यूरो ने बताया कि पूर्व मंत्री की अन्य संपत्तियों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
धर्मसोत को मंगलवार को मोहाली की एक अदालत में पेश किया जाएगा। उन्हें पिछले साल भी भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। बाद में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने उन्हें जमानत दे दी थी।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News