गणतंत्र दिवस पर शाह ने स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं और जवानों को नमन किया
punjabkesari.in Thursday, Jan 26, 2023 - 08:25 AM (IST)

नयी दिल्ली, 26 जनवरी (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को बधाई दी और देश के लिए कुर्बानी देने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं और जवानों को नमन किया।
भारत आज 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्व में नयी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन हो रहा है।
शाह ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘समस्त देशवासियों को 74वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं व वीर जवानों को नमन करता हूं जिन्होंने देश को आजाद कराने, मजबूत बनाने व इसकी रक्षा करने के लिए अपना जीवन समर्पित किया है।’’
शाह ने एक अन्य टवीट में देशवासियों को बसंत पंचमी की भी शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा, ‘‘विद्या, बुद्धि और विवेक की देवी मां सरस्वती आप सभी के जीवन को ज्ञान के प्रकाश से आलोकित करें।’’
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Dharamshala: दलाईलामा ने 8 वर्षीय बालक को दी मंगोलिया के सबसे बड़े बौद्ध धर्मगुरु के रूप में मान्यता

Recommended News

दक्षिण चीन सागर में पहुंचा अमेरिकी युद्धपोत, चीन ने दी ‘‘गंभीर परिणाम'''' की धमकी

आज का पंचांग- 26 मार्च, 2023

अवैध शराब का कारोबार करने के जुर्म में एक कारोबारी को 5 वर्ष का सश्रम कारावास, एक लाख रुपए का अर्थदंड

Hardoi Double Murder: पुलिस से हुई मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली, एक सिपाही भी घायल