आंध्र प्रदेश, बंबई उच्च न्यायालयों में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त

punjabkesari.in Tuesday, Jan 24, 2023 - 10:12 PM (IST)

नयी दिल्ली, 24 जनवरी (भाषा) बंबई उच्च न्यायालय और आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में मंगलवार को तीन अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किये गए।

कानून मंत्रालय के न्याय विभाग द्वारा जारी अलग-अलग अधिसूचना के मुताबिक, वकील एन केदार गोखले को बंबई उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 10 जनवरी को उनके नाम की सिफारिश की थी। उन्होंने 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित की पैरवी की थी।

इसके अलावा, दो न्यायिक अधिकारियों वेंकट ज्योर्तिमय प्रताप और वेणुतुरूमली गोपाल कृष्ण राव को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया। उनके नाम की भी सिफारिश 10 जनवरी को कॉलेजियम ने की थी।

अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश के तौर पर पदोन्नत करने से पहले आमतौर पर दो वर्षों के लिए नियुक्त किया जाता है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News