कांग्रेस ने बिहार के लिए राजनीतिक मामलों की समिति का गठन किया, अखिलेश सिंह व मदन मोहन झा शामिल

Saturday, Jan 21, 2023 - 09:58 AM (IST)

नयी दिल्ली, 20 जनवरी (भाषा) कांग्रेस ने शुक्रवार को बिहार के लिए राजनीतिक मामलों की समिति का गठन किया जिसमें राज्य इकाई के प्रमुख अखिलेश प्रसाद सिंह और वरिष्ठ नेताओं मदन मोहन झा तथा अनिल शर्मा को शामिल किया गया है।
पार्टी के एक बयान में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राजनीतिक मामलों की समिति के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

पार्टी ने 24 सदस्यीय समिति का गठन किया जिनमें 10 नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नामित किया गया।

विशेष आमंत्रित सदस्यों में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, महासचिव तारिक अनवर और पार्टी सांसद रंजीत रंजन और मोहम्मद जावेद शामिल हैं। शकील अहमद, अफाक आलम, मुरारी प्रसाद गौतम, शकील अहमद खान, चंदन यादव और तौकीर आलम को भी समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नामित किया गया है। अजीत शर्मा, चंदन बागची, अवधेश सिंह, कौकब क़ादरी और विजय शंकर दुबे राजनीतिक मामलों की समिति में नामित लोगों में शामिल हैं।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising