रविवार से आंध्र प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Saturday, Dec 03, 2022 - 09:09 PM (IST)

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चार दिसंबर से पांच दिसंबर तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति भवन ने शनिवार को एक वक्तव्य में यह जानकारी दी।

वक्तव्य में बताया गया कि राष्ट्रपति मुर्मू आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा रविवार को विजयवाड़ा में उनके सम्मान में आयोजित समारोह में भाग लेंगी।

बयान के अनुसार कल शाम को वह नौसेना दिवस के अवसर पर विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के अभियान संबंधी प्रदर्शन को देखेंगी तथा रक्षा, सड़क परिवहन और राजमार्ग एवं आदिवासी कार्य मंत्रालयों की कुछ परियोजनाओं का उद्धाटन और शिलान्यास वर्चुअल तरीके से करेंगी।

बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति पांच दिसंबर को श्री पद्मावती महिला विश्वविद्यालयम, तिरुपति जाएंगी जहां वह छात्रों, शिक्षकों आदि से बातचीत करेंगी।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising