रोमल शेट्टी एक अप्रैल से डेलॉयट इंडिया के सीईओ का पद संभालेंगे

punjabkesari.in Tuesday, Nov 29, 2022 - 09:25 PM (IST)

नयी दिल्ली, 29 नवंबर (भाषा) रोमल शेट्टी एक अप्रैल, 2023 से डेलॉयट इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) का पदभार संभालेंगे।

वर्तमान में शेट्टी कंपनी के ‘कंसल्टिंग प्रैक्टिस’ के प्रमुख हैं। वह एन वेंकटराम की जगह लेंगे। वेंकटराम मार्च, 2023 तक इस पद पर रहेंगे।
कंपनी ने अपने कर्मचारियों को भेजे एक ईमेल में कहा कि डेलॉयट इंडिया ने रोमल शेट्टी को कंपनी के अगले सीईओ के रूप में नियुक्त किया है।




यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News

Related News