प्रधानमंत्री मोदी ने दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलने पर आशा पारेख को बधाई दी

punjabkesari.in Friday, Sep 30, 2022 - 11:48 PM (IST)

नयी दिल्ली, 30 सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर फिल्म अभिनेत्री आशा पारेख को शुक्रवार को बधाई दी।

मोदी ने कहा कि पारेख ने अपने लंबे करियर में दिखाया कि बहुमुखी प्रतिभा क्या होती है। उन्होंने अभिनेत्री को फिल्म जगत की एक उत्कृष्ट हस्ती बताया।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किए गए लोगों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार उनकी रचनात्मकता और मनोरंजन, कला एवं संस्कृति की दुनिया में उनके योगदान को सम्मानित करता है।

गुज़रे ज़माने की बेहतरीन अदाकारा पारेख को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान ‘दादा साहेब फाल्के’ पुरस्कार से शुक्रवार को सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यहां विज्ञान भवन में आयोजित 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में 79 वर्षीय आशा पारेख को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया। मुर्मू ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के अन्य विजेताओं को भी सम्मानित किया, जिनमें अभिनेता अजय देवगन, सूर्या और लोक गायक नंचम्मा शामिल हैं।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News