मोदी ने मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी

punjabkesari.in Monday, Sep 26, 2022 - 09:01 AM (IST)

नयी दिल्ली, 26 सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सोमवार को उनके जन्मदिन पर बधाई दी तथा उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
राज्यसभा सदस्य सिंह सोमवार को 90 साल के हो गए।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई। उनके स्वस्थ और दीर्घायु की कामना करता हूं।’’
सिंह ने 2004 में 14वीं लोकसभा में भारत के 13वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। विख्यात अर्थशास्त्री सिंह 2009 में दूसरी बार प्रधानमंत्री बने। उन्हें 1990 के दशक में देश में आमूलचूल आर्थिक सुधार के लिए भी जाना जाता है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News