चोरी और छीनाझपटी की 13 वारदात में शामिल किशोर को पुलिस ने हिरासत में लिया

Friday, Aug 19, 2022 - 09:59 AM (IST)

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) दिल्ली में लूट, चोरी और छीनाझपटी की 13 वारदात में कथित रूप से शामिल रहे एक किशोर को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि 16 वर्षीय लड़का मादक पदार्थों का सेवन करने का आदी है और वह मुख्यतः रात में पैदल चलने वालीं महिलाओं को अपना निशाना बनाता था और उनके फोन या गहने छीन लेता था।
पुलिस ने बुधवार को आरोपी को हिरासत में लिया। उस पर दक्षिणी दिल्ली के आवासीय इलाकों में 24 घंटे से भी कम समय में लूट की छह वारदात को अंजाम देने का आरोप है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising