भारत और नाटो पिछले कुछ समय से संपर्क में :विदेश मंत्रालय

Friday, Aug 12, 2022 - 10:55 PM (IST)

नयी दिल्ली, 12 अगस्त (भाषा) विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) पिछले कुछ समय से विभिन्न स्तरों पर एक दूसरे के साथ संपर्क में हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची से जब प्रेस वार्ता में इस खबर के बारे में पूछा गया कि भारत ने नाटो के साथ पहला राजनीतिक संवाद दिसंबर 2019 में किया था तो उन्होंने यह बात कही।

बागची ने कहा, ‘‘भारत और नाटो पिछले कुछ समय से विभिन्न स्तरों पर ब्रसेल्स में संपर्क में बनाए हुए हैं। यह परस्पर हित के वैश्विक विषयों पर अनेक हितधारकों से हमारे संपर्क में शामिल है।’’
नाटो एक अंतर-सरकारी सैन्य समूह है जिसमें 30 सदस्य देश हैं। इसकी स्थापना द्वितीय विश्व युद्ध के बाद की गयी थी और इसका मुख्यालय ब्रसेल्स में है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising