पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने उपराष्ट्रपति धनखड़ से की मुलाकात

Friday, Aug 12, 2022 - 03:14 PM (IST)

नयी दिल्ली, 12 अगस्त (भाषा) पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार के सदस्यों ने शुक्रवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से यहां मुलाकात की।

पूर्व राष्ट्रपति की पत्नी सविता कोविंद सहित कोविंद परिवार के सदस्य धनखड़ और उनके परिवार के सदस्यों से मिलने उपराष्ट्रपति निवास पहुंचे।

राष्ट्रपति के रूप में कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो गया था। उनके स्थान पर द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति बनी हैं।

धनखड़ ने बृहस्पतिवार को उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। उन्होंने पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का स्थान लिया है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising