दिल्ली: हथिनी कुंड से जल छोड़े जाने के बाद यमुना में जल स्तर खतरे के निशान के निकट

punjabkesari.in Friday, Aug 12, 2022 - 12:52 AM (IST)

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (भाषा) दिल्ली में पड़ोसी राज्य हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से बृहस्पतिवार को जल छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सात बजे 1,34,912 क्यूसेक पानी और सुबह आठ बजे 1,82,295 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के केंद्रीय नियंत्रण कक्ष ने बृहस्पतिवार सुबह पहली चेतावनी जारी की।

उन्होंने बताया कि सुबह आठ बजे यमुना नदी पर बने पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर 204.29 मीटर था। नदी में 205.33 मीटर पर जलस्तर खतरे के निशान पर होता है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News