‘आप’ के राज्यसभा सदस्य ने तीन महीने के वेतन को दान करने की घोषणा की

punjabkesari.in Wednesday, Aug 10, 2022 - 08:06 PM (IST)

नयी दिल्ली, 10 अगस्त (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा ने अपने तीन महीने का वेतन एक लोकोपकारी संस्था को दान देने की घोषणा की है।

पंजाब से राज्यसभा सदस्य अरोड़ा की ओर से जारी बयान के मुताबिक, सांसद के रूप में मिलने वाली शुरू के तीन महीने की तनख्वाह वह ‘एक ओंकार चैरिटेबल ट्रस्ट’ को दान देंगे जो लोकोपकारी कार्य करता है। यह संस्था गांवों और कस्बों को स्वच्छ बनाने के लिए भूमिगत सीवरेज प्रणाली की स्थापना जैसे काम में लगी है।

राज्यसभा सदस्य के रूप में अरोड़ा का कार्यकाल 10 अप्रैल 2022 से शुरू हुआ है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News