दिल्ली: सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Aug 10, 2022 - 04:44 PM (IST)

नयी दिल्ली, 10 अगस्त (भाषा) पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में बुधवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में 54 वर्षीय शिक्षक की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक बस और स्कूटी के बीच टक्कर की सूचना मिली।
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) प्रियंका कश्यप ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस को व्यक्ति का शव और क्षतिग्रस्त दोपहिया वाहन मिला।
उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान राम नगर एक्सटेंशन निवासी देवदत्त शर्मा के रूप में हुई है।

उपायुक्त ने बताया कि अपराध दल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। शिक्षक के शव को शवगृह में रखवा दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि नोएडा सेक्टर-66 के मामुरा गांव निवासी बस चालक विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई शुरू की गयी है।
उन्होंने बताया कि देवदत्त शर्मा न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके के एक निजी स्कूल में शिक्षक थे।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News